{"_id":"6a05c83765ac8df8cd0ac5a5","slug":"tamil-nadu-government-minister-says-public-complaints-should-be-resolved-immediately-cm-vijay-instructed-mlas-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय सरकार का फरमान: जनता की शिकायतों का हो तुरंत समाधान, अधिकारियों संग MLA करें बैठकें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विजय सरकार का फरमान: जनता की शिकायतों का हो तुरंत समाधान, अधिकारियों संग MLA करें बैठकें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 14 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद से ही मुख्यमंत्री विजय लगातार जनता से जुड़े फैसले ले रहे हैं। विजय सरकार के मंत्री आधव अर्जुन ने बताया कि सीएम ने टीवीके के सभी विधायकों को जन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर समीक्षा बैठकें करने के निर्देश दिए हैं।
तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आने के साथ ही ताबड़तोड़ फैसले करने में जुटी है। इस बीच तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने बताया कि सीएम विजय ने सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में समस्याओं की पहचान करने और जमीनी हकीकत का आकलन करने तथा जनता की शिकायतों को हल करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है।
आधव अर्जुन ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि आमतौर पर चुनाव के बाद जनता को धन्यवाद देने के लिए उनसे मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता सरकारी विभागों के साथ परामर्श के माध्यम से निवासियों द्वारा सामना की जाने वाली तत्काल समस्याओं को समझना था।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने हार की जिम्मेदारी ली, संगठनात्मक सुधारों का आह्वान किया
जमीनी स्तर पर समझेंगे जनता की समस्या : आधव अर्जुन
आधव अर्जुन ने कहा कि इस निर्देश के अनुपालन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों (जिनमें जल आपूर्ति, पुलिस, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन और अन्य नागरिक निकायों) और उनके प्रतिनिधियों ने ने बैठक में हिस्सा लिया। इन बैठकों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए एक कार्य योजना तैयार करना है।
विलिवक्कम निर्वाचन क्षेत्र का क्यों रखा जाएगा खास ध्यान?
मंत्री ने खास तौर से विलिवक्कम निर्वाचन क्षेत्र का जिक्र किया, जहां उन्होंने बताया कि कुछ हिस्सों में नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टीएएसएमएसी) से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबोधित किया जाएगा। चर्चाओं के बाद चार टीएएसएमएसी दुकानों को बंद करने की पहचान की गई है।
डिजिटल रिकॉर्डिंग पर जोर
आधव अर्जुन ने पुलिस और अन्य सरकारी विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों के उचित रिकॉर्डिंग के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि इन शिकायतों को सीसीटीवी कैमरों और अन्य डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से दर्ज किया जाना चाहिए। यह न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा बल्कि भविष्य में शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित करेगा।
तमिलनाडु के पुलिस महकमे में चली तबादला एक्सप्रेस
तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को एक बड़े फेरबदल में खुफिया विभाग सहित दस से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक सरकारी आदेश के अनुसार, बी बाला नागा देवी का तबादला चेन्नई में साइबर क्राइम विंग की डीजीपी के रूप में कर दिया गया है। तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के मुख्य सतर्कता अधिकारी राजीव कुमार का तबादला चेन्नई में डीजीपी प्रशिक्षण के पद पर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल: कलकत्ता हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार्रवाई तेज; BCI ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट
एस डेविडसन देवासिरवथम और केए सेंथिल वेलन को अनिवार्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि वेल्लोर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक जी धर्मराजन का तबादला चेन्नई के डीआईजीपी (सुरक्षा) के रूप में कर दिया गया है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस के दक्षिण जोन में कानून और व्यवस्था विभाग के अधिकारी पाकरला सेफास कल्याण का तबादला चेन्नई में डीआईजीपी (खुफिया - आंतरिक सुरक्षा) के रूप में कर दिया गया है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन