उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बीते दिन ही धनखड़ ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र भेजकर पद से इस्तीफे की बात कही थी। उन्होंने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। मंगलवार को राज्यसभा को जगदीप धनखड़ के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे के संबंध में गृह मंत्रालय की अधिसूचना (दिनांक 22 जुलाई) के बारे में सूचित किया गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा करेगा। बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित अपाचे हेलीकॉप्टर भारत आ गए हैं। भारतीय सेना ने बताया कि अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की डिलीवरी हो गई है। भारतीय सेना इन हेलीकॉप्टरों को जोधपुर में तैनात करेगी। हालांकि, यह आपूर्ति करीब 15 महीने की देरी के बाद की गई है। आइए जानते हैं क्या है अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खासियत...। वहीं बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राज्यभर की राजनीति में गर्माहट तेज है। हालांकि गर्माहट का एक और बड़ा कारण चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2025) के फैसले को लेकर भी है। जहां विपक्षी दल लगातार से चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को चुनाव आयोग ने बिहार में चल रहे एआईआर-2025 को लेकर उठ रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर सफाई दी है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 23-26 जुलाई को होने वाली विदेश यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने सारे सवालों के जवाब दिए। विदेश मंत्रालय ने भारत-ब्रिटेन के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते से लेकर खालिस्तानियों के मुद्दे तक हर सवाल का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों पर बातचीत पूरी कर ली है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
Top News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर; बोइंग ने भारत को तीन अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपे; सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर
बोइंग ने भारत को तीन अपाचे हेलिकॉप्टर सौंपे
विज्ञापन
विज्ञापन