फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension

Top News: आज झारखंड में विधानसभा घेराव करेंगे JPSC-JSSC छात्र; ED प्रमुख राहुल नवीन को एक वर्ष का सेवा विस्तार

Mon, 10 Aug 2026 05:30 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 10 Aug 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-दुनिया में सोमवार को कई अहम खबरें सुर्खियों में हैं। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है। उधर, एफबीआई निदेशक काश पटेल के अक्टूबर में रूस दौरे की खबर ने भी हलचल बढ़ा दी है। पटेल 14-15 अक्टूबर को मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जा सकते हैं। रूस में इस यात्रा को लेकर संभावित ‘लेन-देन’ की अटकलें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद एक बार फिर 10 जगह सड़क धंसने से निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। वहीं, कांवड़ रूट पर बिजनौर और आसपास के इलाकों में तेंदुओं की बढ़ती संख्या वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल संघर्ष 163वें दिन भी जारी है। गाजा में इस्राइल ने ट्रंप की योजना ठुकरा दी है, जबकि होर्मुज को खोलने को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत चल रही है। संसद में सरकार सोमवार को एनसीडीसी का दायरा बढ़ाने वाला संशोधन विधेयक पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जेल गए 325 लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का एलान किया है। मनोरंजन जगत में गोविंदा ने डेविड धवन और कादर खान से जुड़े पुराने किस्से साझा किए हैं। खेल में कुलदीप यादव के ब्रेक को लेकर फिटनेस चिंता दूर की गई है। वहीं, 12-13 अगस्त की रात पर्सीड उल्का पात के चरम पर पहुंचने से आसमान में अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। आइए, विस्तार से देश-दुनिया की खबरों पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

 

Jharkhand Protests: विधानसभा घेराव से पहले पुलिस अलर्ट, छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बैरिकेडिंग

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
कटीले तार बेरीकेडिंग पर लगाए गए हैं
झारखंड में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आज विधानसभा घेराव की योजना है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच गेस्ट हाउस में कई दौर की वार्ता भी हुई। बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता बेनतीजा रही और छात्रों ने आज का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखने का एलान किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें   
 

विमान टर्बुलेंस: पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया, 300 फीट नीचे आ गई थी फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट; आगे क्या?

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
एअर इंडिया का विमान - फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) का सामना करने वाले एअर इंडिया के विमान को उड़ाने वाले एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दिल्ली में विमान उतरने के बाद हुई जांच में पायलट-इन-कमांड साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) के लिए पॉजिटिव पाया गया, इसके चलते एक और टेस्ट किया  गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन

Kanpur-Lucknow Expressway: लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हुआ ये एक्सप्रेसवे, कल फिर 10 जगह धंसी सड़क

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
1 - फोटो : अमर उजाला
असोहा/अचलगंज क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के चलते कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिर दस जगहों पर सड़क धंस गई। सभी स्थानों पर पानी निकासी के ठोस इंतजाम न किए जाने और एक जगह पर नाली टूट जाने के कारण सड़क धंसने से यातायात भी प्रभावित हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

ईडी प्रमुख को सेवा विस्तार: राहुल नवीन 2027 तक संभालेंगे प्रवर्तन निदेशालय, जीरो टॉलरेंस पर क्या बोली सरकार?

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
ईडी प्रमुख को सेवा विस्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख राहुल नवीन को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में बरकरार रखने का फैसला लिया है। 13 अगस्त के बाद एक वर्ष, यानी 13 अगस्त, 2027 तक सेवा विस्तार को मंजूरी दी गई है। सेवा विस्तार आदेश उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि यानी 31 जुलाई, 2027 के बाद तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

UP: कांवड़ रूट पर तेंदुओं से सुरक्षा देने में वन कर्मियों को छूट रहे पसीने, इन जिलों में 500 तक हो गई संख्या

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
यूपी में तेंदुआ का संकट। - फोटो : अमर उजाला।
कांवड़ रूट पर तेंदुओं से सुरक्षा देने में वन कर्मियों को पसीने छूट रहे हैं। बिजनौर और उससे सटे क्षेत्रों में इनकी संख्या करीब 500 हो चुकी है। बंध्याकरण जैसे स्थाई समाधान की दिशा में काम नहीं हो रहा है। इससे वन विभाग के फील्ड स्टाफ के सामने भी चुनौतियां बढ़ गई हैं। पकड़े गए तेंदुओं को कहां छोड़ें, इसको लेकर भी समस्याएं आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

जंग के 163 दिन: अब तक झुलस रहा पश्चिम एशिया, इस्राइल ने ठुकराई ट्रंप की गाजा योजना; होर्मुज में कैसे हालात?

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
अब तक झुलस रहा पश्चिम एशिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच शुरू हुआ संघर्ष 163वें दिन में पहुंच गया है, लेकिन हालात सामान्य होने के बजाय और पेचीदा होते जा रहे हैं। गाजा में हमास और इस्राइल के बीच अक्तूबर 2023 से जारी युद्ध भी अब तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस बीच इस्राइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना को खारिज कर दिया है। वहीं, होर्मुज खोलने को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। यमन में हूती विद्रोहियों के हमले और ईरान की अमेरिका को जमीन पर सैनिक भेजने के खिलाफ चेतावनी ने तनाव को और बढ़ा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Lok Sabha: NCDC का दायरा बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश करेगी सरकार, सहकारी समितियों को क्या फायदा होगा?

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
क्या अब गैर-सहकारी संस्थाओं को भी मिलेगी मदद? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य एनसीडीसी के काम का दायरा बढ़ाना है। अभी एनसीडीसी मुख्य रूप से सहकारी समितियों के माध्यम से योजनाओं की योजना बनाने, उन्हें बढ़ावा देने और वित्तीय मदद देने का काम करता है। नए विधेयक के बाद एनसीडीसी सहकारी क्षेत्र के विकास से जुड़े ऐसे संस्थानों को भी सीधे कर्ज और अनुदान दे सकेगा, जो खुद सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। सरकार का कहना है कि इससे सहकारी क्षेत्र तक वित्तीय मदद पहुंचाने का रास्ता आसान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

शुभेंदु सरकार का एलान: आपातकाल के समय जेल जाने वालो को मिलेगी 10000 रुपये पेंशन, किस योजना के तहत मिलेगा लाभ?

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
पेंशन देने की क्या वजह? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को इमरजेंसी के दौरान जेल गए 325 लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। राज्य सरकार इन लोगों को हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन देगी। इसके साथ ही उन्हें सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 1,000 रुपये की चिकित्सा सहायता भी दी जाएगी। सरकार ने इन लोगों को ‘पश्चिम बंगाल लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ से सम्मानित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Govinda: क्यों डेविड धवन और गोविंदा की राहें हुई थीं जुदा? अभिनेता ने सुनाया कादर खान से जुड़ा अनसुना किस्सा

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
डेविड धवन और गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में जब भी गोविंदा की बात होती है तो दर्शकों के जेहन में सबसे पहले डेविड धवन निर्देशित ‘कुली नंबर 1’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘आंटी नंबर 1’ जैसी फिल्में आती हैं। ऐसी ही कई फिल्मों ने गोविंदा को एक दाैर में हिंदी सिनेमा में हीरो नंबर वन का टैग दिया था। फिर अभिनेता, निर्देशक की यह जोड़ी टूट गई। इस बारे में हाल ही में गोविंदा ने फिर बात की है। साथ ही कादर खान के साथ भी अपने खास रिश्ते का जिक्र किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

IND vs SL: कुलदीप यादव की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने बताई ब्रेक लेने की वजह

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतेले ने साफ किया कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी फिटनेस संबंधी किसी चिंता की वजह से नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने शरीर को आराम देने और वर्कलोड का आकलन करने के लिए ब्रेक लिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Astronomical Event: बुधवार रात टूटे तारों से सजेगा ब्रह्मांड, आसमान में बरसेंगे उल्कापिंड; दिखेंगे मोहक नजारे

Top News: JPSC-JSSC Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; ED Chief Rahul Navin Gets One-Year Extension
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए साल 2026 का अगस्त महीना एक अविस्मरणीय और अद्भुत अनुभव लेकर आ रहा है। 12 और 13 अगस्त की मध्यरात्रि को अंतरिक्ष में एक ऐसी अनोखी घटना घटने जा रही है जो इंसानी आंखों को चौंधिया देगी। इस रात दुनिया का सबसे प्रसिद्ध और भव्य पर्सीड उल्का पात अपने चरम पर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed