सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK chief Vijay said everyone has joined hands against me, those who insult me are insulting Tamil Nadu.

Election: TVK चीफ विजय बोले- सभी ने मेरे खिलाफ हाथ मिला लिया, मुझे नीचा दिखाने वाले तमिलनाडु का अपमान कर रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 23 Feb 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच सभी पार्टियां अपनी चुनावी प्रचार शुरू कर दी है।  टीवीके प्रमुख तमिलनाडु के लोगों के साथ अपने रिश्ते को जीव-जंत जैसा है। 

TVK chief Vijay said everyone has joined hands against me, those who insult me are insulting Tamil Nadu.
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु मेंं जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच अब यहां सियासी राजनीति तेज हो रही है। सोमवार को तमिलगा वेट्ट्री कजागम के प्रमुख विजय ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के साथ अपने रिश्ते को जीव-जंत जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनके खिलाफ लड़ने के लिए सभी पार्टियां एकजुट हो गई हैं।

Trending Videos


यह भी पढ़ें-  NHRC: 'थाईलैंड में फंसे ओडिशा के श्रमिकों की कैसे कर सकते हैं मदद', एनएचआरसी ने MEA की टिप्पणी मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी संपत्ति है इसका ही जवाब देना पड़ता है
वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीवीके प्रमुख ने कहा कि आगामी चुनाव राज्य के लोगों के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई होंगे। आगे उन्होंने कहा "यह चुनाव 50 साल में एक बार होने वाले चुनाव जैसा है। इस चुनाव में सभी लोग विजय का विरोध करने के लिए एकजुट हो गए हैं। यह तमिलनाडु की जनता के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग है। राजनीति में आने से पहले आपकी क्या संपत्ति थी? राजनीति में आने के बाद आपकी क्या संपत्ति है? हर राजनेता को इसका जवाब देना चाहिए। अगर आप मेरा अपमान करते हैं, तो यह जनता का अपमान करने जैसा है। विजय और जनता खून और मांस के बंधन से जुड़े हैं।" 

बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा किया
शासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कई पहाड़ी गांवों में बस सेवाओं और अस्पतालों सहित बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा किया। उन्होंने सत्ताधारी डीएमके सरकार के सुरक्षित रहो मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाएं वर्तमान में इसे हम सुरक्षित नहीं हैं मॉडल के रूप में देखती हैं। टीवीके प्रमुख ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी की सरकार के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और महिलाएं, पुरुष और बच्चे सुरक्षित जीवन जी सकेंगे। विजय ने डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार पर तमिलनाडु में नकली आदर्श प्रशासन चलाने का आरोप भी लगाया और उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडी कहकर उनका मजाक भी उड़ाया।


यह भी पढ़ें-  कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: पहली बार विधायक बने नेताओं ने मांगे मंत्री पद, खरगे-राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

विजय ही तमिलनाडु है के नारे पर दिया जोर 
वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि राज्य में राजनीतिक लड़ाई टीवीके और डीएमके के बीच है। उन्होंने तमिलनाडु ही विजय है, विजय ही तमिलनाडु है के नारे पर जोर दिया।टीवीके नेता ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री डीके बरोआ के प्रसिद्ध कथन का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था, "भारत ही इंदिरा है, इंदिरा ही भारत है। " इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत की प्रशंसा की। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने लोगों से टीवीके के पार्टी चिन्ह सीटी को वोट देने का आग्रह किया। इसके साथ ही कहा कि कोई भी जनता के अधिकार को उनसे छीन नहीं सकता। विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और वादा किया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर वे राज्य के हर नागरिक से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे।

 

विजय ने कहा, “एमके स्टालिन ने झूठे वादे किए हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं। तमिलनाडु में हमारी (टीवीके) सरकार बनने के बाद, मैं व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलूंगा और हर जिले में जाकर अपने लोगों से बात करूंगा। यह चुनाव तमिलनाडु की जनता के साथ है और डीएमके सरकार के खिलाफ है। मुकाबला तमिलनाडु की जनता और स्टालिन साहब के बीच है। हमारा वोट, हमारा अधिकार, कोई हमारा वोट नहीं छीन सकता। सीटी चिन्ह के लिए हमारा वोट। हम कभी किसी को अपना वोट छीनने नहीं देंगे, यह सच है।”

क्या है समीकरण
तमिलनाडु में इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने वाले हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के बीच होगा। एसपीए में कांग्रेस और डीएमडीके सहित कई पार्टियां शामिल हैं और एमएमके और एमडीएमके के साथ गठबंधन की बातचीत चल रही है। दूसरी ओर, एआईएडीएमके के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एनडीए ब्लॉक में अग्रणी स्थिति में है, जिसमें पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके) और गठबंधन का हिस्सा कई अन्य पार्टियां शामिल हैं। चुनाव से पहले अभिनय करियर से संन्यास लेने वाले विजय, अपने राजनीतिक दल टीवीके के साथ राजनीति में पदार्पण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed