सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Two vehicles caught fire following collision between them near Air India Junction mumbai

Mumbai: टैक्सी और कार में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद आग लगने से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: लव गौर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Mumbai Car Accident: मुंबई में एयर इंडिया जंक्शन के पास दो वाहनों के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

Two vehicles caught fire following collision between them near Air India Junction mumbai
दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई में शुक्रवार देर रात एयर इंडिया जंक्शन के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हुआ हो गया। टैक्सी और कार की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसके बाद आग भड़क उठी। जिससे दोनों वाहन पूरी तरह आग से जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Trending Videos


घटना के बारे में बात करते हुए यातायात पुलिस निरीक्षक नीलेश वाजे ने कहा, "शाम करीब 7:45 बजे, एयर इंडिया जंक्शन के पास एक टैक्सी एक कार से टकरा गई, जिससे कार और टैक्सी दोनों में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों कार आग लगने के बाद पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed