सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal elections suvendu adhikari attacks mamata Banerjee over counting center visit

बंगाल का सियासी चौसर: शुभेंदु ने ममता पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री की ड्रामेबाजी से नहीं बदलेगा जनादेश

पीटीआई, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

वोटों की गिनती से पहले बंगाल में वार-पलटवार तेज हो गया है। शुभेंदु ने जहां ममता के धरने को हार का डर बताया है, वहीं ममता ने गिनती में धांधली होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। शुभेंदु ने और क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए...
 

west bengal elections suvendu adhikari attacks mamata Banerjee over counting center visit
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। शुभेंदु ने ममता बनर्जी की ओर से देर रात मतगणना केंद्र के बाहर धरना देने को ड्रामेबाजी बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह के हथकंडों से जनता का फैसला नहीं बदलने वाला है।


शुभेंदु अधिकारी ने क्या-क्या कहा? 
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री जो कर रही हैं, वह ड्रामेबाजी के अलावा और कुछ नहीं है। वह कल रात एक ऐसी गाड़ी लेकर मतगणना केंद्र पहुंची थीं, जिसमें वॉशरूम जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद थीं। वहां वह चार घंटे तक रुकी रहीं।' अधिकारी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अगले दो दिनों तक ऐसी नौटंकी जारी रख सकती हैं, लेकिन इससे परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की सत्ता से ममता बनर्जी की विदाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम पर घमासान
ममता बनर्जी की ओर से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर शुभेंदु ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने सवाल किया, 'आखिर उनकी योजना क्या है? वह जो कर रही हैं, वह सरासर गलत है। वह अपनी हार के डर से बौखला गई हैं।' शुभेंदु ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है और यह बात हर कोई जानता है। उन्होंने घोषणा की कि चार मई की दोपहर तक सटीक आंकड़े सामने आ जाएंगे और बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंनगर निकाय भर्ती घोटाला: मंत्री रथिन घोष पर फिर ईडी का शिकंजा, चुनावी नतीजों के ठीक बाद पूछताछ के लिए तलब

देर रात की गहमागहमी
गौरतलब है कि गुरुवार शाम को ममता बनर्जी ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पहुंची थीं। वह आधी रात के बाद वहां से निकलीं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग एरिया के अंदर केवल एक व्यक्ति को ही अनुमति दी जाएगी। बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर गिनती की प्रक्रिया में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की योजना बनाई गई, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' यह विवाद केवल भवानीपुर तक सीमित नहीं रहा। उत्तर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर भी टीएमसी उम्मीदवारों कुणाल घोष और शशि पांजा ने धरना दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक भी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed