Bengal DA Arrears: बंगाल सरकार ने डीए भुगतान आदेश में किया संशोधन, एक बार में ही मिलेगा करीब 48 माह का भत्ता
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले महंगाई भत्ता (डीए) को लेकर बढ़ती राजनीति के बीच ममता सरकार ने बड़ा एलान किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ममता सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 2016-2019 का पूरा बकाया डीए एक साथ देने का फैसला किया है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में राज्यभर में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की महंगाई भत्ता (डीए) को लेकर तेज हो रही राजनीति के बीच बंगाल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फैसला किया है कि बकाया महंगाई भत्ता (डीए) अब एक ही बार में दिया जाएगा, जबकि पहले इसे दो किस्तों में देने की बात कही गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जो फरवरी में आया था।
ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; जंग और भड़कने का खतरा बढ़ा
कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह कर्मचारियों का बकाया डीए जल्द से जल्द चुका दे। इसके बाद सरकार ने पहले 13 मार्च को आदेश जारी कर कहा था कि भुगतान मार्च से शुरू होगा और दो हिस्सों में दिया जाएगा। लेकिन अब उस फैसले में बदलाव करते हुए सरकार ने तय किया है कि पूरा पैसा एक साथ दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया में युद्ध का एक महीना: ईरान को कितना नुकसान, अमेरिका की कैसे फंसी जान? जानें हर हफ्ते का घटनाक्रम
कब और कितना बकाया डीए जारी होगा?
सरकार अब जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक का पूरा बकाया डीए 31 मार्च तक जारी करेगी। इसका फायदा वर्तमान कर्मचारियों, पेंशनधारकों और परिवार पेंशन पाने वालों सभी को मिलेगा। इस फैसले से लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अपने बकाया भत्ते का इंतजार कर रहे थे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.