फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Trouble mounts for TMC General Secretary why exactly bulldozer used on the party office in Amtala?

West Bengal: TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

Sat, 18 Jul 2026 02:17 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:17 PM IST
सार

दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को स्वीकृत भवन योजना के बिना निर्माण और नियमों के उल्लंघन के आरोप में ध्वस्त करना शुरू किया। भारी सुरक्षा के बीच कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
West Bengal Trouble mounts for TMC General Secretary why exactly bulldozer used on the party office in Amtala?
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी - फोटो : X- @abhishekaitc

विस्तार

दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया कि इसका निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। 

विज्ञापन

अधिकारी ने क्या बताया? 
उन्होंने बताया कि भारी सुरक्षा के बीच खुदाई करने वाली मशीनों का उपयोग करके विध्वंस कार्य किया जा रहा था। पुलिस और केंद्रीय बलों को घटनास्थल के आसपास तैनात किया गया था। एहतियात के तौर पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
इस विध्वंस के बाद इलाके में जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जिन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। अभिषेक डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी के लोकसभा सांसद हैं। अमताला इसी निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने क्या आरोप लगाया? 
आमतला से भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय का निर्माण भवन नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था और उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। नास्कर ने कहा। 'यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। प्रशासन ने अंततः कानून के अनुसार कार्रवाई की है।'

शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के निर्माण में सभी नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित व्यक्तियों को 15 जुलाई को नोटिस जारी कर शिकायतों के आधार पर शुरू की गई वैधानिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने क्या बताया? 
दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'प्रशासन ने कानून के प्रावधानों का सख्ती से पालन करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। कथित अवैध निर्माण के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं और मामला फिलहाल विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई सुनवाई के बाद और संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुपालन में ही की जाएगी।'

 

शनिवार सुबह से अमताला पार्टी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई, परिसर के चारों ओर रेलिंग लगाई गई और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं कि कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से और कानून के अनुसार संपन्न हो। विध्वंस का कार्य पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के परिणाम के आधार पर किया जा रहा है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed