सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Environment Day: PM Modi Calls for Stronger Commitment to Sustainable Growth

'सतत विकास ही भविष्य की राह': विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का संदेश, बोले- संकल्प को और मजबूत करने का समय

नई दिल्ली, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Jun 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत का ग्रीन कवर बढ़ा है और कई वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में वृद्धि हुई है। 

World Environment Day: PM Modi Calls for Stronger Commitment to Sustainable Growth
क्या बोले पीएम मोदी? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास (सस्टेनेबल ग्रोथ) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का अवसर है।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं। मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने संकल्प को दोहराने की याद दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

हरित क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत की प्रमुख उपलब्धियों में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार और कई वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है।


मोदी ने देशवासियों की भी प्रशंसा की और कहा कि लोगों ने यह साबित किया है कि सामूहिक प्रयास, प्रभावी नीतियां, विज्ञान पर विश्वास और नवाचार के जरिए पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता की साझी भागीदारी से पर्यावरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें

गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा वर्ष 1973 में शुरू किया गया यह दिवस आज पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जन-जागरूकता का दुनिया का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। हर साल करोड़ों लोग इस अभियान से जुड़ते हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

वर्ष 2026 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी अजरबैजान करेगा। समय के साथ यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed