{"_id":"595113dd4f1c1bff058b4ca0","slug":"john-abraham-in-jodhpur-for-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम ने जोधपुर में फैंस को दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉन अब्राहम ने जोधपुर में फैंस को दी ईद की मुबारकबाद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसलमेर में अपनी आने वाली फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी आॅफ पोकरण' की शूटिंग के दौरान पत्थर फेंकने से गुस्सा हुए फिल्म एक्टर जॉन अब्राहम सोमवार को कूल नजर आए। यहां जोधपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात की।
जानकारी के अनुसार, अपनी आने वाली फिल्म 'परमाणु: दी स्टोरी आॅफ पोकरण' की शूटिंग के लिए सोमवार को फिल्म एक्टर जॉन अब्राहम एक बार फिर जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका बड़ा ही कूल अंदाज नजर आया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही जॉन अब्राहम ने बाहर उनका इंतजार कर रहे फैंस से मुलाकात की। यहां जॉन ने अपने फैंस को ईद के मौके पर मुबारकबाद दी और आॅटोग्राफ दिए। जॉन के इस अंदाज को देख उनके प्रशंसकों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी। फैंस का कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी इतने बड़े अभिनेता से ईद के मौके पर इस तरह मुलाकात होगी। सभी ने आॅटोग्राफ देने पर जॉन अब्राहम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्हें उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई भी दी। इस दौरान जॉन ने भी अपने फैंस के साथ सेल्फी तक खिंचवाई।