सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Avalanche at Zojila few vehicles trapped casualties feared

Snow Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, अचानक आए एवलांच में कई वाहन दबे, दो की मौत की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

लद्दाख के जोजिला दर्रे के जीरो प्वाइंट पर अचानक हुए हिमस्खलन में कई वाहन बर्फ में दब गए, जिसमें दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Avalanche at Zojila few vehicles trapped casualties feared
जोजिला दर्रे के जीरो प्वाइंट इलाके में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लद्दाख सेक्टर के जोजिला दर्रे के जीरो प्वाइंट इलाके में हिमस्खलन (एवेलांच) की घटना सामने आई है, जिसमें कुछ वाहन बर्फ के नीचे फंस गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos


सूत्रों के मुताबिक अचानक आए हिमस्खलन के कारण वहां से गुजर रहे वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई वाहन बर्फ में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, सेना और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इलाके में मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed