सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Angat Kumar Memorial Cricket Tournament-2026 begins

Kathua News: अंगत कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का आगाज

विज्ञापन
Angat Kumar Memorial Cricket Tournament-2026 begins
विज्ञापन
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। माश्का क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होने वाले पांचवें श्री अंगत कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नरेंद्र इलेवन और शीतल नगर की टीमें आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नरेंद्र इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में शीतल नगर की टीम 12 ओवर में केवल 101 रन ही बना सकी। इस तरह नरेंद्र इलेवन ने मुकाबला 74 रन से अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर सियालग और सेवा-2 डैम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्ट्राइकर सियालग ने 12 ओवर में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेवा-2 डैम की टीम ने 11.4 ओवर में 126 रन बनाकर मैच एक विकेट से अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष भी विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों के लिए विशेष दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें अंडर-10, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंडर-10 वर्ग में 150 लड़कों और 70 लड़कियों ने भाग लिया, जबकि अंडर-14 वर्ग में 89 लड़के और 50 लड़कियां शामिल हुईं। अंडर-17 वर्ग में 60 लड़कों और 35 लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में 20 लड़के और 10 लड़कियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बिट्टू राम ने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि समिति टूर्नामेंट को सफल और यादगार बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed