{"_id":"6a1c9405dbb3bc76fc0042c1","slug":"as-soon-as-the-tourist-season-started-there-was-traffic-jam-in-lakhanpur-kathua-news-c-201-1-knt1009-132683-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पर्यटन सीजन शुरू होते ही लखनपुर में लगने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पर्यटन सीजन शुरू होते ही लखनपुर में लगने लगा जाम
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में लगे जाम में फंसे वाहनों की कतार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दाल-बड़ा की दुकानों के आगे बेतरतीब पार्किंग बनी मुसीबत, घंटों फंसे रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई है। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा से पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दाल-बड़ा की प्रसिद्ध दुकानों के बाहर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण शनिवार को घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
शनिवार दोपहर करीब तीन से शाम पांच बजे तक लखनपुर के दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोग जाम में फंसे में परेशान दिखे। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से वाहन रेंगते नजर आए। लोगों का कहना है कि जाम की वजह से दाल-बड़ा स्टॉलों पर रुकने वाले पर्यटक और वाहन चालक अपनी कारें सड़क किनारे और कई बार मुख्य मार्ग पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताहांत और छुट्टियों के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। जाम में छोटे वाहनों के अलावा ट्रक, बसें और अन्य व्यावसायिक वाहन भी फंस जाते हैं, जिससे लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे यात्रियों को घंटों तक सड़क पर रुकना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि जाम की स्थिति के दौरान यातायात पुलिस मौके पर नजर नहीं आती। पुलिस की अनुपस्थिति से वाहन चालक एक लाइन में खड़ा होने के बजाय कई लाइन बना लेते हैं।
विज्ञापन
इससे दोनों तरफ की यातायात ठप पड़ जाती है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए लखनपुर में यातायात पुलिस की स्थायी तैनाती की जाए। इसके अलावा, दाल-बड़ा दुकानों के आसपास व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं और सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Trending Videos