{"_id":"6a1c9c43c5fb8d1ca7003633","slug":"poetry-conference-at-parshuram-dham-emotional-tribute-paid-to-late-madan-lal-toofan-kathua-news-c-201-1-knt1006-132679-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: परशुराम धाम में कवि सम्मेलन, स्वर्गीय मदन लाल तूफान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: परशुराम धाम में कवि सम्मेलन, स्वर्गीय मदन लाल तूफान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रविवार को कवि मदन लाल तूफान की प्रथम पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। भगवान श्री परशुराम मंदिर कमेटी गुड़ा मुंडियां और सबरस साहित्य संगम में जम्मू, कठुआ और आसपास के साहित्यकारों, कवियों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस माैके पर उनके कारनामों व सामाजिक सहयोग को दाैहराया गया।
कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वर्गीय मदन लाल तूफान के व्यक्तित्व, साहित्य प्रेम और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को श्रद्धांजलि दी। सुनीता कुमारी, सरोज बाला, शशि शर्मा, मंजू शर्मा, श्याम लाल खजूरिया, रणधीर सिंह काटल, छज्जू सिंह काटल, विशन सिंह दर्दी, टी.आर. सुम्बड़िया और अन्य कवियों ने हिंदी, डोगरी एवं पंजाबी भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांधा। कविताओं की प्रस्तुतियों में संस्कृति, मानवीय मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और साहित्यिक चेतना के विविध रंग देखने को मिले। वहीं, वक्ताओं ने अपने जीवन में साहित्य और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने स्वर्गीय मदन लाल तूफान की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा प्राप्त कर सके। कवि सम्मेलन का संचालन साहित्यकार आर.एस. काटल तथा वरिष्ठ डोगरी कवि एवं साहित्य अकादमी सम्मानित विजय शर्मा ने किया।
इस मौके पर राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर की प्रधानाचार्य प्रो. प्रज्ञा ठाकुर, एसपी ऑपरेशंस कठुआ बृजेश शर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. राम मूर्ति शर्मा, सबरस साहित्य संगम के अध्यक्ष टी.आर. सुम्बड़िया, मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos