{"_id":"6a1c93b022fbb57eaf092bd1","slug":"innova-truck-collision-airbags-deploy-to-save-lives-kathua-news-c-201-1-knt1006-132685-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: इनोवा-ट्रक में भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: इनोवा-ट्रक में भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची जान
विज्ञापन
दियालाचक-बिलावर मार्ग पर ट्रक से टकराई कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धार सड़क रामकोट में हुआ हादसा, कार में जम्मू के त्रिकुटा नगर निवासी महिला और उनके तीन बच्चे जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। धार सड़क रामकोट के चलाडी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे इनोवा कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार जम्मू के त्रिकुटा नगर निवासी महिला और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार का बोनट, बंपर और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, विंडस्क्रीन के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने कार में सवार 46 वर्षीय रेनु गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता, उनका 24 वर्षीय बेटा सुशांत गुप्ता, 21 वर्षीय बेटा निहार गुप्ता और 6 वर्षीय बेटी जेनिका गुप्ता को तुरंत पीएचसी रामकोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है।
जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने बताया कि उपचाराधीन घायलों में रेनु गुप्ता की हालत गंभीर है जबकि अन्य सभी की हालत स्थिर है। फिलहाल परिजन रेनु गुप्ता को बेहतर उपचार के लिए डीएमसी लुधियाना ले जा रहे हैं। उधर, सूचना मिलते ही रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos