{"_id":"6a78df54382dfedf6f07f76f","slug":"basohli-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-135066-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं से लाभान्वित हुए बसोहलीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं से लाभान्वित हुए बसोहलीवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बसोहली के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में चल रहा दो दिवसीय मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का रविवार को समापन हो गया। इसमें मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी दो दिन की स्वास्थ्य सेवाओं से सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ-साथ दूरदराज के मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई है।
शिविर के समापन समारोह में बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सिंह ने कहा कि दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ने बसोहली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए मोबाइल एंबुलेंस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।