{"_id":"6a76371c286614457702a7a9","slug":"hepetitis-screening-camp-kathua-news-c-201-1-knt1008-134965-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 350 मरीजों की हेपेटाइटिस की जांच,रोकथाम की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 350 मरीजों की हेपेटाइटिस की जांच,रोकथाम की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस को “हेपेटाइटिस: लेट्स ब्रेक इट डाउन” थीम के तहत मनाया। इस अवसर पर जागरूकता, स्क्रीनिंग, टीकाकरण और सामुदायिक पहुंच से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 350 मरीजों की हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग की गई, जबकि 170 स्वास्थ्यकर्मियों को हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण प्रदान किया गया। मरीजों, उनके परिजनों और आगंतुकों के लिए आईईसी सत्र आयोजित किए गए। जिनमें रोकथाम, शीघ्र पहचान, टीकाकरण और सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार पर जानकारी दी गई।
यूएचटीसी कृष्णा कॉलोनी द्वारा नारी निकेतन और बाल आश्रम कठुआ में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में एनसीडी स्क्रीनिंग, लैब जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ ने इस अवसर पर निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और हेपेटाइटिस-मुक्त समाज बनाने के संकल्प को दोहराया।