{"_id":"6a7636a57a3ca93b670f08d8","slug":"shiv-mandir-katha-kathua-news-c-201-1-knt1009-134959-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कसमूह शिव मंदिर में शिव विवाह की कथा 10 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कसमूह शिव मंदिर में शिव विवाह की कथा 10 अगस्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सावन के पवित्र माह के अवसर पर शिव मंदिर कसमूह में आगामी 10 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिव विवाह की कथा का भी आयोजन होगा, जिसमें शिव के पुरोहित जगमो दौरा श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।
कार्यक्रम के अनुसार शिव विवाह की कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के उपरांत शाम 4 बजे से लंगर शुरू होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शिव मंदिर कसमूह एक ऐतिहासिक मंदिर है, जिससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान यहां दूर-दूर से शिव भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर बड़ौली-कर्मिची रोड पर स्थित है और क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।