सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी करवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 07 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
शहर के लर्निंग टेंपल स्कूल में महिला दिवस पर विचार रखने वाले विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कठुआ। जिला प्रशासन कठुआ की युवा सहभागिता एवं सशक्तिकरण योजना के तहत महिला सशक्तीकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला सूचना केंद्र की ओर से लर्निंग टैंपल हाई स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में स्कूल के प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
शुक्रवार को आयोजित होने वाली संगोष्ठी प्रतियोगिता में स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने भाग लिया और महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता के महत्व पर विचार रखे। इसमें नैंसी कंगोत्रा ने प्रथम जबकि पंकिता महाजन और हसविका शर्मा ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान वुमन इन एनर्जी शीर्षक से एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रही जिला शिक्षा योजना अधिकारी अंजना मन्याल ने अभिभावकों, विशेषकर माताओं से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों की आकांक्षाओं को समर्थन दें और उन्हें सपनों एवं महत्वाकांक्षा को पूरा करने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रोत्साहन से लड़कियों को सशक्त बनाना एक प्रगतिशील और समावेशी समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. मोनिका गुप्ता ने कहा कि किसी महिला की सफलता उसकी अपनी शक्ति, धैर्य और लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित होती है। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य पल्लवी हंस और चेयरमैन नरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में माधवी गुप्ता और अधिवक्ता मिशी खानम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed