{"_id":"69ab270d134d900028003717","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129729-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीआरपीएफ ने अब बिलावर में भी शुरू किया युवाओं के लिए भर्ती प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीआरपीएफ ने अब बिलावर में भी शुरू किया युवाओं के लिए भर्ती प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिलावर में बीस दिन के प्रशिक्षण के लिए चुने गए युवाविज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी की ओर से हीरानगर के बाद अब बिलावर के युवाओं के लिए बेल्ट फोर्स में भर्ती संबंधित प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है। 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में इलाके के युवाओं को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और युवाओं को भर्ती के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा।
शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कमांडेंट अरविंद सिंह ने की। इस मौके पर मौजूद युवाओं को कमांडेंट ने प्रशिक्षण के बारे में बताया और युवाओं को अनुशासन एवं समर्पण के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को लंबी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य शारीरिक परीक्षणों का अभ्यास कराया जाएगा साथ ही लिखित परीक्षा से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस मौके पर मौजूद प्रतिभागियों को अध्ययन के लिए निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएगी और अभ्यास के लिए टी-शर्ट, जूते, ट्रैकसूट आदि जरूरी वस्तु में उपलब्ध करवाई जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि 20 दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों के लिए कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि दूर दराज क्षेत्र के जो युवा प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं उनके लिए सीआरपीएफ की ओर से बिलावर में रहने के बंदोबस्त किए गए हैं और हर दिन सुबह 6:00 से लेकर 8:00 तक नाज खेल मैदान में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य इलाके के युवाओं को बेल्ट फोर्स में भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाना है। अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षक शिविर में सीआरपीएफ के अधिकारी युवाओं को प्रशिक्षण देंगे और युवाओं को मैदान में फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुशासन, भर्ती के नियम और लिखित परीक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos