{"_id":"69ab24a0bedfb709b300c727","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129719-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल दुरुंग ने चलाया मेगा दाखिला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल दुरुंग ने चलाया मेगा दाखिला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
दुलंगल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल दुरुंग में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए मेगा दाखिला अभियान चलाया गया। इस अभियान में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान विद्यालय स्टाफ ने समुदाय से जुड़कर अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म, छात्रवृत्ति और बालिकाओं के लिए बिना प्रवेश शुल्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय प्रशासन ने यह भी रेखांकित किया कि संस्थान में उत्कृष्ट अधोसंरचना और उच्च योग्य शिक्षकों की टीम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अभिभावकों ने कहा कि इस पहल से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरणा मिली है।
Trending Videos