सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बनी कॉलेज में लड़कियों को मिलेगा छात्रावास

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 07 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
- 4,65,43000 की लागत से 50 बिस्तरों वाले छात्रावास निर्माण को मंजूरी
Trending Videos


गोल्डी शर्मा
कठुआ। पहाड़ी उपजिला बनी स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी गई है। सरकार ने कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए 50 बिस्तरों वाले छात्रावास के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के लिए 4,65,43000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित छात्रावास के तहत दो मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक चरण में 50 छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। छात्रावास निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है जिसे अगले दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस छात्रावास के निर्माण से सबसे अधिक लाभ बनी के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को मिलेगा। अभी कई छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए रोजाना कई किलोमीटर का लंबा सफर तय कर कॉलेज पहुंचना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास बनने से उन्हें सुरक्षित आवासीय सुविधा मिलने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने बताया कि बनने वाले छात्रावास में छात्राओं के लिए केवल रहने की ही नहीं बल्कि अध्ययन कक्ष, भोजन कक्ष और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। इससे ड्रॉपआउट दर भी कम होगी। बता दें कि इसी शैक्षणिक सत्र में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एक बस सुविधा मुहैया करवाने के साथ-साथ साइंस विषयों को भी पढ़ाना शुरू किया गया है। इससे पहले साइंस विषय की सुविधा न होने से बनी के विद्यार्थियों को जम्मू या कठुआ के कॉलेजों में पढ़ने के लिए आना पड़ता था।



कोट


बनी डिग्री कॉलेज में नए विषयों की शुरुआत के साथ ही यहां के छात्रों को अब कठुआ या जम्मू जाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। इससे बनी सब डिवीजन के दूरदराज इलाके की बच्चियां इसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई पूरी करेंगी। ऐसे में उनके लिए बनी आकर किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करने और परिवार पर खर्चे के अतिरिक्त बोझ से यह छात्रावास मुक्ति दिलाएगा। यह बेटियों की उच्च शिक्षा का यहीं सपना पूरा करे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- डॉ. रामेश्वर सिंह, विधायक बनी
.............................................................



सरकार से छात्राओं के छात्रावास की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इस दो मंजिला इमारत में कुल 50 बिस्तरों के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा जिसे अगले दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

-कनव बाली, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed