{"_id":"69ac809263ba0679a802ca0f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129754-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोड कैरियर चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोड कैरियर चालकों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिलावर में नारेबाजी करते लोड कैरियर चालक। स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालकों पर लगाया माल ढुलाई करने का आरोप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। क्षेत्र के लोड कैरियर चालकों ने ई-रिक्शा चालकों पर माल ढुलाई करने का आरोप लगाया है। शनिवार को लोड कैरियर चालकों ने फिंतर गांव में ई-रिक्शा चालकों की ओर से माल ढुलाई किए जाने का विरोध जताया।
लोड कैरियर चालकों ने कहा कि ई-रिक्शा चालक इलाके के अलग-अलग लिंक मार्गों पर धड़ल्ले से माल ढुलाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा का इस्तेमाल यात्रियों को बिठाने के लिए किया जाना चाहिए लेकिन पिछले कई महीनों से ई-रिक्शा चालक माल ढलाई का काम कर रहे हैं जिससे लोड कैरियर चालकों के कारोबार पर काफी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालक अलग-अलग सड़कों पर माल की ढुलाई करते हैं जिसकी वजह से लोड कैरियर चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अलग-अलग बैंकों से लाखों रुपए के ऋण लेकर लोड कैरियर लिए थे लेकिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से उनका काम प्रभावित हो गया है जिससे वह बैंकों के ऋण चुकाने में असमर्थ हैं। लोड कैरियर चालकों ने प्रशासन से ई-रिक्शा चालकों के सामान ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस संदर्भ में संज्ञान नहीं लिया तो इलाके के लोड करियर चालक प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर देवराज महाजन, रिंकू, सोमराज और कालूराम मौजूद रहे।
Trending Videos