सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बनी में भाजपा महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 08 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बनी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहाड़ी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया गया।
Trending Videos

शनिवार को कस्बे के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बच्चियों के लिए 100 मीटर मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी को समर्पित रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही जिला प्रभारी महिला मोर्चा सुषमा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसा करने में सफल होंगे तभी सही मायने में महिलाओं का सशक्तीकरण होगा। इस मौके पर सुषमा करयाल, सुषमा देवी और रेखा अरीना ठाकुर, पूर्व बीडीसी डुग्गन की सुनीता, नीलम सहित क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed