{"_id":"69b87640fa06a6005007f5d6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130039-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाएं अपना रहीं योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाएं अपना रहीं योग
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविरों में अब महिलाओं की भागीदारी पहले की तुलना में कहीं अधिक : सुनीता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए महिलाओं का रुझान योग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। महिला योग प्रशिक्षक सुनीता वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में खासकर कोरोना महामारी के बाद से लोगों में योग के प्रति जागरूकता और रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस बदलाव का असर महिलाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
वर्मा ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जाने वाले शिविरों में अब महिलाओं की भागीदारी पहले की तुलना में कहीं अधिक है। कई महिलाएं उनकी ऑनलाइन क्लासेज में सक्रिय रूप से जुड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से योग सीखने की सुविधा ने महिलाओं को घर बैठे ही स्वास्थ्य लाभ लेने का अवसर दिया है।
योग प्रशिक्षक के अनुसार उनके पास योग सीखने आने वाली महिलाओं में ज्यादातर वे हैं जो जोड़ों के दर्द, बढ़ते वजन, सांस संबंधी समस्याओं और पाचन तंत्र की गड़बड़ियों से परेशान रहती हैं। योग अभ्यास से उन्हें इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक है। यही कारण है कि महिलाएं इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने लगी हैं।
Trending Videos