सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बनी-भद्रवाह मार्ग बंद, बर्फ हटाने में जुटा सीमा सड़क संगठन

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 18 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सरथल और छत्रगलां के बीच बर्फ हटाते मशीनसंवाद
विज्ञापन
छत्रगलां क्षेत्र के पास दो से ढाई फुट तक बर्फ जमा होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित
Trending Videos

आठ किलोमीटर सड़क के हिस्से पर बर्फ हटाने का काम बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बर्फबारी थमने के बाद बनी-भद्रवाह मार्ग बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। बीआरओ की टीमें मशीनों से मार्ग को सुचारु करने में जुट गई हैं। छात्रगलां क्षेत्र के पास दो से ढाई फुट तक बर्फ जमा होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विभाग के अनुसार अब तक 10 किलोमीटर मार्ग को साफ किया जा चुका है जबकि शेष रहते आठ किलोमीटर सड़क के हिस्से पर बर्फ हटाने का काम बाकी है। स्थानीय व्यवसायी शाहबाज अहमद ने कहा कि सड़क बंद रहने का असर पर्यटन पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।इस मार्ग के बंद रहने के कारण पर्यटकों की आवाजाही में कमी आई है जिससे होटल, ढाबों और अन्य पर्यटन से जुड़े कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उम्मीद है कि सड़क खुलने के बाद पर्यटन गतिविधियां फिर से गति पकड़ेंगी। बनी और भद्रवाह को आपस में जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है। इसके बंद होने से दोनों तरफ आवाजाही पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोमवार को चार किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाई गई थी जबकि मंगलवार को छह किलोमीटर मार्ग को साफ किया गया है। करीब आठ किलोमीटर सड़क के हिस्से पर बर्फ हटाने का काम बाकी है। अगले दो दिनों में शेष मार्ग को भी पूरी तरह खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग की टीमें निरंतर कार्य कर रही हैं।
- संदीप, अधिकारी बीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed