{"_id":"69b9bb6c1f9f00ee4f05489e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130078-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मच्छरजनित रोगों से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मच्छरजनित रोगों से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए कमर कस ली है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। टीमों को डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि पिछले साल जिले में डेंगू के 947 मामले सामने आए थे जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार मलेरिया का कोई भी मरीज नहीं पाया गया। इससे पहले डेंगू के मामलों में साल दर साल वृद्धि सामने आई है। ऐसे में विभाग ने गर्मी के सीजन की शुरुआत के साथ ही मच्छरजनित रोगों के खिलाफ अभियान छेड़ने की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें। जांच और इलाज सरकारी संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है।
विदित रहे कि वर्ष 2023-24 में डेंगू से मौत के मामले भी सामने आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने पूरे साल जागरूकता कार्यक्रम चलाए। पिछले साल हालांकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई लेकिन संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। अब एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही मच्छरों के डंक से मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एडवाइजरी
घरों और आसपास पानी को ठहरने न दें
पानी की टंकियों को ढककर रखें
कूलर और फूलदानों का पानी सप्ताह में एक बार खाली करें
पुराने टायर और कबाड़ नष्ट करें
मच्छरदानी का प्रयोग करें
पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
14 मार्च को स्टेट मलेरियाजिस्ट ने इस विषय पर एक वर्चुअल बैठक की थी जिसमें कठुआ जिले की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए।
- सोहन लाल, जिला मलेरिया अधिकारी
Trending Videos