सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: फरल से चफेड़ियां सड़क का निर्माण शुरू, लोगों को पहली बार मिलगी सड़क सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 18 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
लोगों की समस्याएं सुनते बसोहली विधायकजागरूक पाठक
विज्ञापन
सड़क से आपातकालीन परिस्थितियों में राहत मिलेगी और आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे : विधायक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। फरल से वाया भौरथ चफेड़ियां तक जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड परियोजना का उद्घाटन विधायक राजीव जसरोटिया ने करवाया है। 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क आजादी के बाद इस क्षेत्र में पहली बार बनाई जा रही है।
विधायक ने इसे जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और दूरदराज इलाकों को बेहतर संपर्क सुविधा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। यह परियोजना लोक निर्माण विभाग डिवीजन कठुआ की ओर से 2025-26 के यूटी कैपेक्स बजट के तहत पूरी की जाएगी। सड़क बनने से ग्रामीण इलाकों को बाजारों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक आसान पहुंच मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित विकास बताते हुए कहा कि सड़क से आपातकालीन परिस्थितियों में राहत मिलेगी और आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने जखोल में पीएमजीएसवाई लिंक रोड से मोहल्ला शहीद चग्गर लिंक तक मैकडमाइजेशन कार्य का उद्घाटन किया। 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का उद्देश्य सड़क की गुणवत्ता सुधारना और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है। जसरोटिया ने कहा कि सड़क संपर्क विकास की रीढ़ है और यह ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदलने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपेक्षित क्षेत्रों में इसी तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं फरल में आयोजित जन दरबार में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूदगी में कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। विधायक ने कहा कि सभी वास्तविक मांगों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान जसरोटा व पूर्व सरपंच बलवंत सिंह, पूर्व सरपंच शिव देव सिंह, रणदीप सिंह पप्पी, विभीषण शर्मा, पंच विनोद कुमार, संजय, सुनीत सिंह, चग्गर सिंह, गंधर्व सिंह व भजन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed