{"_id":"69b9c0e2fba989d00702bf97","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130074-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो दिवसीय बैसाखी मेला 13 अप्रैल से, बाहरी राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो दिवसीय बैसाखी मेला 13 अप्रैल से, बाहरी राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। जिले में दो दिवसीय बैसाखी उत्सव 13 अप्रैल से मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन एसडीएम करेंगे। इसके बाद स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए कलाकार प्रस्तुतियां देंगे जबकि विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
प्रशासन ने इस बार मेले में बंपर इनामों की घोषणा की है। समिति के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले लकी ड्रॉ में स्कूटी, सिलाई मशीन, साइकिल, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, राइस कुकर, एंड्रॉयड फोन और मोटरसाइकिल जैसे आकर्षक इनाम रखे गए हैं।
टिकट की कीमत मात्र 100 रुपये निर्धारित की गई है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मोती राम ने बताया कि बैसाखी मेला क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और बाहरी पर्यटकों से अपील भी की कि वे बड़ी संख्या में मेले में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें।
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 14 अप्रैल को भी स्थानीय और बाहरी कलाकार कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2:00 बजे के बाद लकी ड्रॉ की घोषणा की जाएगी जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के इच्छुक स्थानीय कलाकारों को 8 अप्रैल से पहले अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए सूचित किया गया है। संवाद
Trending Videos