सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: कंस के कारागार से नंदबाबा के दरबार तक झांकी ने मोहा मन

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
शहर के ​शिवानगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा में श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए  - फोटो : samvad
विज्ञापन
25 लाख के विकास कार्यों का विधायक राजीव जसरोटिया ने किया शुभारंभ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पंचायत चंदवां के ठाकुरपुरा में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को 1.3 करोड़ की लागत से बने इस आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया ने किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अब गांव के नजदीक ही उपलब्ध होंगी।
इस आरोग्य मंदिर में सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, रोग-निवारण और बुनियादी जांच सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान विधायक ने पंचायत चंदवां में 25 लाख की लागत से पूरे किए गए नागरिक सुविधाओं के कार्यों का भी उद्घाटन किया। इनमें दो नए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना, तीन लेन ड्रेनों का निर्माण और सार्वजनिक प्लेटफार्म शामिल हैं। इन कार्यों से बिजली आपूर्ति की समस्या, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधा से जुड़ी परेशानियों का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव जसरोटिया ने कहा कि उनका लक्ष्य संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छता और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस मौके पर स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहर के शिवानगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा में श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए 

शहर के शिवानगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा में श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed