{"_id":"69b9b8d6d92186db7102fbbe","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130073-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रशिक्षुओं ने मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रशिक्षुओं ने मधुमक्खी पालन की तकनीकी जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
फील्ड विजिट के दौरान मधुमक्खी पालन की जानकारी देते विशेषज्ञसंवाद
विज्ञापन
डीसीटीसी केंद्र में सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बग्याल के डीसीटीसी केंद्र में चल रहे सात दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन फील्ड विजिट कम प्रैक्टिकल सेशन आयोजित किया। इस दौरान प्रतिभागी मधुमक्खी पालकों को कॉलोनी प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षुओं को मधुमक्खियों की जीवविज्ञान एवं दैनिक व्यावहारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर क्षेत्र विकास अधिकारी (वेजीटेबल) विजय अबरोल ने कहा कि मधुमक्खी पालन में सफलता के लिए पूर्व व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक है और फील्ड आधारित सीखने से ही वास्तविक लाभ मिलता है। एपिकल्चर विकास सहायक पंकज जसरोटिया ने लाभकारी एवं टिकाऊ एपीयरी यूनिट स्थापित करने के उपाय बताए। मशरूम विकास सहायक अमित गुप्ता ने मधुमक्खी कॉलोनियों की वैज्ञानिक हैंडलिंग और सुरक्षा उपायों पर जानकारी दी।
Trending Videos