{"_id":"69b9b853c1d70697680d6b78","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130087-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मंदिरों में शुरू हुई चैत्र नवरात्र की तैयारियां, सजावट में जुटे सेवादार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मंदिरों में शुरू हुई चैत्र नवरात्र की तैयारियां, सजावट में जुटे सेवादार
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर जिले के देवी मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 19 मार्च से आरंभ होने वाले इस नौ दिवसीय पर्व के लिए मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। कहीं रंग-रोगन का काम चल रहा है तो कहीं फूलों से सजावट की जा रही है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगरों की भी तैयारियां जारी हैं और सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
जिले में चैत्र नवरात्र पर सबसे अधिक भीड़ माता बाला सुंदरी मंदिर बिलावर, माता बाला सुंदरी मंदिर नगरी, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर, शेरकोटला स्थित चंडिका माता मंदिर, शहर के मुख्य बाजार स्थित माता आशापुरी मंदिर और हीरानगर स्थित किले वाली माता मंदिर में उमड़ती है।
जसरोटा स्थित काली माता मंदिर कमेटी के प्रधान बृजलाल शर्मा ने बताया कि हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस बार भी प्रशासन से बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया गया है। प्रशासन ने मंदिर तक आने वाले मार्ग पर भक्तों के वाहनों की आवाजाही को सुलभ बनाने और पेयजल आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।उन्होंने बताया कि इस बार मंदिर को सजाने के लिए कोलकाता से कारीगर आए हैं, जो पहले ही काम में जुट गए हैं। नगरी स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां पड़ोसी राज्य पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Trending Videos