{"_id":"69b9b8ff2915292ffe063777","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130090-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की हीरानगर स्थित 121वीं बटालियन के मुख्यालय में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बटालियन के कमांडेंट अरविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में उद्घाटन मुकाबला समाधियां और गुडा मुंडिया के बीच खेला गया जिसमें समाधियां ने जीत अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
उद्घाटन अवसर पर कमांडेंट अरविंद सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यह न केवल मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होते हैं बल्कि युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमें भेइयां, अपर मेला, लोअर मेला, गुरा मुंडिया, हीरानगर मोड़, समाडिया, नौ चक और बाबा डेरा भाग ले रही हैं। इनके बीच रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे जबकि फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों से हम सामाजिक स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली अपनाकर देश के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
Trending Videos