सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: कबड्डी टूर्नामेंट में सुमवां विजेता, संजवां को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 18 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
पुलिस द्वारा राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत राजबाग के सरकारी हाई स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कठुआ। पुलिस की ओर से राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हो गया है। राजबाग के सरकारी हाई स्कूल के मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में सुमवां की टीम ने जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है।
मंगलवार को आयोजित फाइनल मैच में टीम सुमवां और संजवां टीम आमने-सामने रही। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि सुमवां टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संजवां टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान एसपी ऑपरेशंस मुकुंद टिबरेवाल, थाना प्रभारी सुशील शर्मा, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता चरणजीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, जरनैल सिंह और सरपंच अमरजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed