{"_id":"69b9ba12a706cfa7b8081e58","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130092-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी पहाड़ी जिला इकाई की ओर से मंगलवार को महानपुर में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बसोहली के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने, संगठनात्मक कौशल बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें और अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाते हैं। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में योगदान दें। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। बैठक में भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रदेश महासचिव गोपाल महाजन और पहाड़ी जिला सह-प्रभारी प्रेम नाथ डोगरा मौजूद रहे।
Trending Videos