सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: मां चंद्रघंटा की आराधना कर मंगलमय भविष्य की कामना की

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 22 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर के माता बालासुंदरी मंदिर में पहाड़ी चोटी पर ​स्थित मंदिर में पहुंचने के लिए लगी भक्तों क - फोटो : samvad
विज्ञापन
उपमंडल के सभी इलाकों से मां के दरबार पहुंच रहे श्रद्धालु
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। शनिवार को तीसरे नवरात्र पर लोगों ने माता चंद्रघंटा की आराधना कर मंगलमय भविष्य की कामना की। शनिवार सुबह से ही भक्तों का माता सुकराला देवी के मंदिर में आने का सिलसिला शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। इस मंदिर से कई भक्तों की आस्था जुड़ी है। बच्चे और बुजुर्ग भी जोश के साथ माता रानी के आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।
उपमंडल के लगभग सभी इलाकों से भक्त मां के दरबार में शीश झुकाने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी राम शास्त्री का कहना है कि मां हर भक्त की मनोकामना पूरी करती हैं। दरबार में माता के भक्तों को सेल्फी लेते भी देखा गया । भक्तों ने परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉलिंग पर मां के दर्शन करवाए। बता दें कि माता सुकराला देवी के मंदिर में नवरात्र के नौ दिनों में दूर-दूर से हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। उधर इलाके में स्थित अलग-अलग देवियों के मंदिर में भी तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

बिलावर के माता बालासुंदरी मंदिर में पहाड़ी चोटी पर स्थित मंदिर में पहुंचने के लिए लगी भक्तों क

बिलावर के माता बालासुंदरी मंदिर में पहाड़ी चोटी पर स्थित मंदिर में पहुंचने के लिए लगी भक्तों क- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed