{"_id":"69c984c773501bce45060fe8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130477-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, आम आदमी की पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, आम आदमी की पहुंच से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश और पंजाब से आने वाली सब्जियों के भाव हुए दोगुना
मौसम के बदलाव से स्थानीय सब्जी बाजार से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मौसम में आए बदलाव के साथ स्थानीय सब्जी बाजार से गायब होने लगी है। इसके स्थान पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब से आने वाली सब्जियों ने अपनी जगह बना ली है। इस बदलाव के साथ ही सब्जियों के आसमान छूते दाम अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। लोग सब्जी खरीदने से पहले 10 बार सोचने के लिए मजबूर हैं।
सर्दी के मौसम में स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली जिन सब्जियों के भाव मात्र 15 दिन पहले तक 10 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 30 रुपये तक हुआ करते थे उनके भाव में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। कई सब्जियां 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गनीमत है कि आलू, प्याज और टमाटर के दाम नियंत्रण में हैं जिससे दिहाड़ीदार मजदूर, रेहड़ी फड़ी या किसी छोटे रोजगार से परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कई सब्जियाें के बढ़े दाम मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
सब्जियां दाम 15 दिन पहले अब
गोभी 10 रुपये 50 रुपये
मटर 25 रुपये 80 रुपये
गाजर 20 रुपये 50 रुपये
नींबू 80 रुपये 200 रुपये
मूली 10 रुपये 25 रुपये
भिंडी-- -- 100 रुपये
टिंडा-- -- - 80-100 रुपये
अरबी-- -- - 60 रुपये
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इसमें कोई दोराय नहीं है कि सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। मंडी में इनके दाम में तेजी चल रही है। ज्यादातर सब्जियों के दाम 15 दिन के भीतर दोगुना हुए हैं। मात्र 15 दिन में आई इस तेजी से सब्जी बिक्री में काफी हद तक कमी हुई है और लोग खरीदने से पहले सोचने पर मजबूर हैं।
- राहुल गुप्ता, सब्जी विक्रेता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाल ही में रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब सब्जी की बढ़ी कीमतों से घर की रसोई पर असर पड़ा है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी।
- अंजू शर्मा, गृहिणी
Trending Videos
मौसम के बदलाव से स्थानीय सब्जी बाजार से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मौसम में आए बदलाव के साथ स्थानीय सब्जी बाजार से गायब होने लगी है। इसके स्थान पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब से आने वाली सब्जियों ने अपनी जगह बना ली है। इस बदलाव के साथ ही सब्जियों के आसमान छूते दाम अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। लोग सब्जी खरीदने से पहले 10 बार सोचने के लिए मजबूर हैं।
सर्दी के मौसम में स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली जिन सब्जियों के भाव मात्र 15 दिन पहले तक 10 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 30 रुपये तक हुआ करते थे उनके भाव में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। कई सब्जियां 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गनीमत है कि आलू, प्याज और टमाटर के दाम नियंत्रण में हैं जिससे दिहाड़ीदार मजदूर, रेहड़ी फड़ी या किसी छोटे रोजगार से परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कई सब्जियाें के बढ़े दाम मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियां दाम 15 दिन पहले अब
गोभी 10 रुपये 50 रुपये
मटर 25 रुपये 80 रुपये
गाजर 20 रुपये 50 रुपये
नींबू 80 रुपये 200 रुपये
मूली 10 रुपये 25 रुपये
भिंडी
टिंडा
अरबी