सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

गरीबों को 200 यूनिट बिजली, 12 गैस मुफ्त सिलिंडर और एक लाख युवाओं को रोजगार के वादे जमीनी हकीकत से दूर : मुफ्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 30 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सैहस्वां में आयोजित बैठक में उप​स्थित पीडीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- महबूबा मुफ्ती ने चुनावी वादों को पूरा न करने पर एनसी व बीजेपी पर कसा तंज
Trending Videos

- पीर पंजाल व चिनाब वैली को डिवीजन का दर्जा, पहाड़ी इलाके बनी, बसोहली और बिलावर को बनाया जाए जिला

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। हीरानगर के सैहस्वां में जनसभा को संबोधित करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश में नेशनल कांफ्रेंस की उमर अब्दुल्ला और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। मुफ्ती ने तंज कसते हुए कहा कि दो साल पूरे होने को है लेकिन गरीबों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर वर्ष 12 गैस सिलिंडर फ्री और एक लाख युवाओं को रोजगार के वादे अभी जमीनी हकीकत से दूर हैं।
महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता को एनसी और बीजेपी को इसलिए मैंडेट दिया था कि लोगों की परेशानी कम हो लेकिन एनसी ने 50 सीटें मिलने के बाद लोगों ने कुछ नहीं किया। बीजेपी को लोगों ने इसलिए जिताया था कि केंद्र में मोदी की सरकार है और वे उनकी मुश्किलों को आसान करेंगे लेकिन दोनों जमातें दो साल से पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं। मुफ्ती ने आरोप लगाया कि चुनावी घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं बनकर रह गई हैं। जम्मू-कश्मीर की जनता महंगाई से और युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीडीपी का मानना है कि वर्ष 2019 के बाद राज्य का विशेष दर्ज छीनने के बाद और सरकार की ओर से कराए गए परिसीमन से पहाड़ी और दूरदराज के लोगों में असंतोष हैं। प्रदेश के दूरदराज के लोग अपने आप को कमजोर और ठगा महसूस कर रहे हैं। मुफ्ती ने कहा कि इन दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन करने की जरूरत है। इसलिए पीडीपी ने विधानसभा में बिल लाकर पीर पंजाल और चिनाब वैली को अलग डिवीजन बनाना और बनी, बसोहली, बिलावर के साथ-साथ नौशारा, उड़ी और गुल गुलाबगढ़ को अलग जिला बनाने की जरूरत है। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी, लेकिन इसका निर्णय मौजूदा सरकार ने लेना है।

जम्मू-कश्मीर को बताया ईरान-ए-सगीर

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर को ईरान-ए-सगीर (छोटा ईरान) बताते हुए कहा कि ईरान के साथ दशकों से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। इस्लाम वाया ईरान ही जम्मू-कश्मीर में आया था। ईरान के साथ गहरे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक संबंधों के कारण जम्मू-कश्मीर को छोटा ईरान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस्रराइल का ईरान के साथ जंग शुरू होने से दो दिन पहले प्रधानमंत्री का इस्रराइल का दौरा करना अच्छे संकेत नहीं थे। महबूबा ने कहा कि इस युद्ध का असर न केवल भारत पर बल्कि पूरे विश्व पर पड़़ रहा है। पेट्रोल महंगा होने से चीजें महंगी हो रही हैं और हम चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी से जल्दी खत्म हो और ईरान इसमें कामयाब हो। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता का ईरानी लोगों की मदद के लिए पैसा, इकट्ठा करना और ईरान के पक्ष सड़कों पर उतरने को अच्छा कदम बताया। कश्मीर के लोगों ने सोने के गहने और बर्तन तक ईरान के लोगों को भेजे हैं ताकि ईरानी आवाम की मदद हो सके।

--------------------------------

बीजेपी की हिंदू-मुस्लिम विभाजन की नीतियों का किया विरोध

पीडीपी अध्यक्ष ने बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से बीजेपी जम्मू -कश्मीर में हिंदू मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रही है। देश का प्रधानमंत्री हिंदू है और वर्ष 2014 से ही जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल और उपराज्यपाल हिंदू ही है। एक दशक तक हिंदू की जिंदगी में क्या बदलाव आया यह सब लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि सदियों से प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम एक साथ रहते आए हैं लेकिन भाजपा दोनों समुदाय को अलग-अलग कर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है।
कांग्रेस के जिला महासचिव केवल जसरोटिया ने थामा पीडीपी का दामन

शुक्रवार को जिला कांग्रेस महासचिव से इस्तीफा देने वाले केवल जसोरिया ने रविवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और अन्य पदाधिकारियों की मौजदूगी में पीडीपी का दामन थाम लिया है। केवल जसरोटिया का पीडीपी में स्वागत करते हुए महबूबा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को पीडीपी ने एमएलसी बनाया था। चौधरी को तब एमएलसी बनाया गया था जब वह चुनाव हार गए थे और देखो अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही मुफ्ती ने यह संकेत दिया कि जसरोटिया को भी पीडीपी में वह स्थान दिया जाएगा जिसके वह योग्य हैं।

सैहस्वां में आयोजित बैठक में उपस्थित पीडीपी कार्यकर्ता। संवाद

सैहस्वां में आयोजित बैठक में उपस्थित पीडीपी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed