सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

भागवत प्रेम में ही है वास्तविक सुख : संत सुभाष

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 22 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
संत सुभाष शास्त्री प्रवचण करते हुए जागरूक पाठक
विज्ञापन
भल्लड़ पंदराड़ गांव में माता श्री बाला सुंदरी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नवरात्र पर भल्लड़ पंदराड़ गांव में माता श्री बाला सुंदरी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा के तीसरे दिन संत सुभाष शास्त्री ने माता रानी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वास्तविक सुख भागवत प्रेम में है।
जीवन के हर पक्ष के दो पहलू होते हैं अच्छा और बुरा, मीठा और कड़वा, ठंडा और गरम, उजाला और अंधेरा। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम किस पहलू को चुनते हैं। सुखी जीवन के लिए हमें सदैव अच्छे पहलुओं से ही संबंध रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे पहलू का आरंभ मन से विषयों की इच्छाओं को निकालने से होता है। भोगों की ओर आकर्षण ही दुख का कारण है। जब मनुष्य संसार के मोह को त्यागकर प्रभु को अपना बना लेता है तब उसका मन परमसुख को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शास्त्री जी ने समझाया कि बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था में जो वस्तुएं हमारे पास होती हैं। वे समय के साथ छूट जाती हैं। इनसे अत्यधिक आसक्ति केवल दुख का कारण बनती है। इसका उपाय है भगवान से प्रेम करना। जब प्रभु मन के सिंहासन पर विराजमान हो जाते हैं तो दुख पास आने का साहस नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed