{"_id":"69c982427795f738920680e8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130481-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर के शिवानगर में लेन एवं ड्रेन निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर के शिवानगर में लेन एवं ड्रेन निर्माण कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 19 में विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक डॉ. भारत भूषण। विज्ञप्ति
- फोटो : 1
विज्ञापन
विधायक ने किया 92 लाख की विकास योजनाओं का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर 19 शिवानगर में लेन एवं ड्रेन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 92 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य का शुभारंभ विधायक डॉ. भारत भूषण ने किया है। इस मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जनसमस्या का समाधान करने के विधायक की पहल को सराहा है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. भारत भूषण ने कहा कि शहर के सभी वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित नालियां और सुगम मार्ग नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक हैं और सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।
अस मौके पर विधायक ने वार्ड वासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक मुद्दों का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और समयबद्ध तरीके से परियोजना पूरी की जाए।
डॉ. भारत भूषण ने बताया कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र में संतुलित विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं, जिससे क्षेत्र का समग्र उत्थान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, ललित कांगला, नगर परिषद के सीईओ पृथ्वी राज सांगड़ा, सेवानिवृत्त एसएसपी अजीत डोगरा, सेवानिवृत्त यूईईडी अधिकारी चंदर शर्मा, वरिंदर कुमार, सुभाष चंदर, शोभा शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
Trending Videos