{"_id":"69cc332fcbf66686230a0b5f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130563-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज ओपीडी-आईपीडी सेवाएं रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज ओपीडी-आईपीडी सेवाएं रहेंगी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ढाई दिन के वेतन की कटौती के खिलाफ संघर्ष कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने एक बार फिर से हड़ताल का एलान कर दिया है। बुधवार से शुरू होने वाली इस तीन दिवसीय हड़ताल के चलते जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।
कमेटी के सदस्य सुरेंद्र वरमानी ने बताया कि सरकार से लगातार संवाद करने के बावजूद अब तक स्वास्थ्य कर्मियों की जायज मांगों पर गौर नहीं किया गया है। इसी कारण मजबूरन पूरे जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताल शुरू करनी पड़ रही है। कठुआ जिले में भी इस हड़ताल में कर्मचारी शामिल होंगे। आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। सुरेंद्र वरमानी ने कहा कि अब तक स्वास्थ्य कर्मी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
Trending Videos