{"_id":"69cc33e5a0b007b0b002838d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130550-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हटली मोड़ पर शराब की दुकान बंद करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हटली मोड़ पर शराब की दुकान बंद करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान शिफ्ट करने की मांग को लेकर जिला सचिवालय पहुंचा शिष्टमंडल संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास खुली शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दुकान को तुरंत बंद किया जाए क्योंकि इसके कारण आमजन का गुजरना मुश्किल हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल भजन सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद शराब की दुकान के आसपास मछली और मीट की दुकानों के साथ रेहड़ी–फड़ी लग जाती हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और दोपहिया वाहनों तक का चलना मुश्किल हो जाता है।
वहीं रितु सिंह ने कहा कि शराब की दुकान के पास लगने वाली अस्थायी दुकानों में नशीले पदार्थों का कारोबार होता है। नशेड़ियों के जमावड़े से महिलाओं और बच्चों को वहां से गुजरने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं बल्कि आसपास रहने वाले लगभग 500 परिवारों की है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मनिंदर पाल सिंह सौरभ ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी लोगों ने प्रशासन से मुलाकात कर इस दुकान को हटाने की मांग की थी। तब आश्वासन दिया गया था कि वार्षिक शराब दुकानों के टेंडर में इस क्षेत्र को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज फिर डीसी से मिलकर समस्या उठाई गई है और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
इस मौके पर अमरीक सिंह, देवेंद्र सिंह, नीतीश महाजन, सुनीता महाजन सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Trending Videos