{"_id":"69d95c95f220db9df40a7fdb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130882-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुरु नाभादास की जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुरु नाभादास की जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
शहर में गुरूनाभा दास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रासंवाद
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने आस्था और उल्लास के साथ मनाया गुरु नाभादास का जन्म उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गुरु नाभादास की जयंती के उपलक्ष्य पर शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु के प्रति आस्था का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में अन्य समुदाय के लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।
शहर के वार्ड 14 में गोस्वामी गुरु नाभादास वेलफेयर ट्रस्ट कठुआ ने सुबह हवन यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद आयोजन स्थल पर संकीर्तन और प्रवचन करवाए गए। इसमें पंजाब से आए संत नारायण दास ने गुरु नाभादास के जीवन परिचय करवाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
आयोजकों ने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डीसी राजेश शर्मा का स्वागत करते हुए पगड़ी पहनाई। डीसी ने गुरुवंदन करने के बाद संगत को गुरु की जयंती के समारोह में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजन स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संत नारायण दास सांनिध्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रदर्शित की। बैंड-बाजे के साथ वार्ड 14 से निकाली गई शोभायात्रा भगत सिंह चौक, पुराना बस अड्डा, जराई चौक, मुखर्जी चौक, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, काॅलेज रोड, शहीदी चौक से होती हुई आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। यहां विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन किया गया।
आयोजन से जुड़े ताराचंद ने कहा कि उनकी शिरकत से गुरु नाभादास के श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा है। इससे हमारी एकता भी मजबूत हुई है। नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के पूर्व सदस्य व बसपा प्रदेश सचिव संदीप मजोत्रा ने सभी को गुरु नाभादास के जन्म उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस कार्यक्रम का आयोजन 8 अप्रैल को किया जाना था लेकिन खराब मौसम को देखते हुए इसे अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में लोगों की जाति-धर्म से आगे बढ़कर सहभागिता हमें और मजबूत करती है।
Trending Videos