{"_id":"69d95a4dba4c48b0bf0e5dbd","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130877-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ में नशामुक्ति पद यात्रा 13 को, उपराज्यपाल लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ में नशामुक्ति पद यात्रा 13 को, उपराज्यपाल लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान का हिस्सा है यात्रा, हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुई है शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन की ओर से कठुआ में 13 अप्रैल को नशामुक्ति पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे। यह यात्रा 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान का हिस्सा है जिसकी शुरुआत हाल ही में जम्मू-कश्मीर में की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर समाज को स्वस्थ एवं नशामुक्त बनाना है।
जानकारी के अनुसार पद यात्रा की शुरुआत सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ से होगी और इसका समापन गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बॉयज कठुआ में किया जाएगा। यह यात्रा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। जिला प्रशासन ने आम जनता, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 11 अप्रैल से प्रदेशभर में 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न जिलों में पद यात्राएं, जनजागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि निर्दोष को न छुएं, दोषी को न बख्शें यानी नशा तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। कठुआ में होने वाली यह पद यात्रा नशा विरोधी अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। युवाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा।
Trending Videos