सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: महिला आरक्षण से जुड़े बिल गिरने पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 28 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
जिला सचिवालय के बाहर पुतला फूंककर प्रदर्शन करते महिला मोर्चा की सदस्य संवाद
विज्ञापन
- विपक्ष पर लगाया महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का आरोप
Trending Videos

- राहुल गांधी के पुतले को किया आग के हवाले


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महिला आरक्षण से जुड़े बिल लोकसभा में पारित न होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कठुआ में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। उन्होंने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकार कुचलने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के हक को छीनने का प्रयास किया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2029 के चुनाव से पहले महिलाओं को उनका हक देने की पहल की थी। कांग्रेस ने इसका विरोध कर महिलाओं को संसद, निकायों और पंचायतों में मजबूत प्रतिनिधित्व से वंचित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जसरोटा से विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 2023 में महिला आरक्षण बिल पास करवाया था। 2026 में डिलिमिटेशन और जनगणना की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए विशेष सत्र बुलाकर बिल पेश किया गया। यहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसे गिराकर ऐतिहासिक भूल की है। देश की आधी आबादी को नजरंदाज करके विकसित भारत नहीं बनाया जा सकता। प्रदर्शन में विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण, भाजपा जिला प्रधान उपदेश अंदोत्रा, भाजपा महिला माेर्चा जिला प्रधान सुषमा महाजन, रजनी शर्मा, मधु शर्मा, प्रीति शर्मा, आरती जसरोटिया, रेखा कुमारी, इंदू महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed