{"_id":"69efd5e3112de1ac2e01a13f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131461-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गैस एजेंसी चड़वाल के बाहर लगीं ग्राहकों की कतारें, जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गैस एजेंसी चड़वाल के बाहर लगीं ग्राहकों की कतारें, जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चड़वाल में भारत गैस एजेंसी के बाहर कतारें थमने का नाम नहीं ले रही। धूप में घंटों इंतजार करने के बाद भी रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने एजेंसी के बाहर नारेबाजी कर नाराजगी जताई।
लोगों का आरोप है कि निर्धारित तय सीमा के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसके उलट संपन्न परिवारों के घरों तक रसोई गैस पहुंचाई जा रही है। बंसी लाल ने बताया कि पेड़ों की कटाई के कारण जंगल समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में खाना बनाने का एकमात्र साधन रसोई गैस ही बचा है। इसके बावजूद सिलिंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें तेज धूप में लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता है। मौके पर न तो टेंट की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी उपभोक्ताओं के घर तक सुनिश्चित की जाए। इसके तहत एजेंसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गाड़ियां भी भेज रही है लेकिन एजेंसी परिसर के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग अब गैस की किल्लत की शिकायत कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X