सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: जीडीसी महानपुर में संकाय सदस्यों के बीच तनाव, पुलिस तक पहुंचा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 28 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
कॉलेज निदेशक ने तलब की रिपोर्ट, जांच के लिए कमेटी गठित
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में सोमवार को संकाय सदस्यों के बीच तनाव ने तूल पकड़ लिया। इसके चलते पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। घटना के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक महिला अस्थायी लेक्चरर अपने साथ अन्य महिला को कॉलेज लेकर पहुंचीं। ड्यूटी समय के दौरान बाहरी महिला के कॉलेज में प्रवेश को लेकर प्राचार्य ने आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने के बाद मामला बढ़ गया। विवाद को बढ़ता देख अन्य स्टाफ सदस्यों ने बीचबचाव का प्रयास किया। माहौल तनावपूर्ण होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज निदेशक प्रो. शेख एजाज बशीर ने संज्ञान लिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ के प्राचार्य डॉ. जयपाल सिंह सहित एक अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर को शामिल कर महानपुर भेजा गया। पुलिस और जांच कमेटी की मौजूदगी में दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। डॉ. जयपाल सिंह ने दावा किया है कि गलतफहमी से पैदा हुए विवाद को सुलझा लिया है।

कोट

विवाद की वजह कॉलेज की सदस्य के साथ कोई बाहरी महिला के कॉलेज में प्रवेश करने पर हुआ है। फिलहाल मामले में कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन से भी रिपोर्ट तलब की है। उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझा लिया जाएगा।

- प्रो. (डॉ.) शेख एजाज बशीर, निदेशक कॉलेज जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed