सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: युवक की पिटाई से पुलिस के खिलाफ फूटा आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 02 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते मडुईं गांव के लोग। संवाद
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों के ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला
Trending Videos

टांग में फ्रैक्चर के बाद कठुआ से पीजीआई चंडीगढ़ किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मडुईं गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा। दरअसल स्थानीय ई-रिक्शा चालक कमल किशोर की टांग में फ्रैक्चर के बाद उसे कठुआ से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद लोग पुलिस विभाग के खिलाफ भड़क उठे।
शुक्रवार सुबह 10:00 बजे पीड़ित ई-रिक्शा चालक के परिजन और स्थानीय सैकड़ों लोग बिलावर के नाज पुल पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुल पर बैठ गए। इसकी वजह से पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मल्हार पुलिस थाने के अंतर्गत तैनात दो पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई की। इसके उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया। बिलावर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कठुआ रेफर कर दिया गया। कठुआ में भी उसका इलाज नहीं हो पाया अब उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि जिन दो पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा है उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण पुलिस की कार्य प्रणाली के खिलाफ रोष है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं ने कहा कि जिस ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई की गई है वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उसी पर उसकी विधवा मां और उसका भाई निर्भर हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ई-रिक्शा चालक का इलाज करवाए। सुबह 10:00 से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहा। इसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम की स्थिति से अपने-अपने गंतव्य की तरफ आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12:00 बजे सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर बिलावर नीरज पडियार और थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मडुईं गांव के लोग वापस घरों की तरफ लौट गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर दोनों दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो स्थानीय लोग एक बार फिर पुलिस के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
कोट
ई-रिक्शा चालक के परिजन की लिखित शिकायत मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- नीरज पडियार, एसडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed