सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर बरनोटी के पास दो सड़क हादसों में दो महिलाओं व बच्चा सहित पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार से ​भिड़ा ट्रक। जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनोटी के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाएं और एक बच्चे सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos

पहली घटना में अज्ञात नंबर की कार और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार अली मोहम्मद (30), पुत्र नवाब दीन निवासी अंधे चक्क बनियारी, मोहम्मद शफी (28) पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी देसा चक बनियारी और शरीफा (45) पत्नी अशिक अली निवासी देसा चक बनियारी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची जिला पुलिस के फ्लाइंग स्क्वायड ने घायलों को जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे पर आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहन हाईवे से नीचे उतर गए। इसमें कार सवार लक्ष्मी शर्मा (43) पत्नी दीपक सिंह और राम सूर्यवंशी (5) पुत्र दीपक सिंह दोनों निवासी शिव नगर जम्मू घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed