सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: श्रद्धालुओं को धरती माता के महत्व का उपदेश दिया

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 03 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
स्वामी राम स्वरूप, योगाचार्य
विज्ञापन
वेद मंदिर में जारी 78 दिवसीय यज्ञानुष्ठान जारी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। वेद मंदिर में चल रहे 78 दिवसीय चारों वेदों के यज्ञानुष्ठान के दौरान योगाचार्य स्वामी राम स्वरूप जी ने अथर्ववेद मंत्रों की व्याख्या की। उन्होंने श्रद्धालुओं को पृथ्वी माता के महत्व का उपदेश दिया।



उन्होंने बताया कि हमारी पृथ्वी चारों दिशाओं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में अन्न, फल-फूल और जड़ी-बूटियों का उत्पादन करती है। यही पृथ्वी सभी जीवों का पालन-पोषण करती है और हमें दूध देने वाले पशु, अन्न और सुख-सुविधाएं प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वामी जी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इसी मातृभूमि पर महान कर्म किए और सुख पाया। उन्होंने असुरों को पराजित कर धर्म की रक्षा की। ऐसी सुखदायी पृथ्वी हमें बल, तेज और ऐश्वर्य प्रदान करती है।



उन्होंने अथर्ववेद मंत्र 12/1/12 का उल्लेख करते हुए कहा कि ईश्वर ने मनुष्यों को उपदेश दिया है माता भूमिः पुत्रो अहम् पृथिव्याः अर्थात् पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। इसलिए हमें पृथ्वी की रक्षा करनी चाहिए।



स्वामी जी ने बताया कि लगभग 1 अरब 96 करोड़ वर्ष पूर्व जब ईश्वर ने इस पवित्र भूमि की रचना की थी, तब मनुष्यों को आर्य और अनार्य की संज्ञा दी गई थी। उस समय आज की तरह अलग-अलग धर्म और मत-मतान्तर नहीं थे। उन्होंने बताया कि आर्य का अर्थ है उत्तम और सज्जन मनुष्य है जबकि अनार्य का अर्थ है असुर वृत्ति वाले दुष्ट मनुष्य है।

उन्होंने कहा कि हमें धन, सुख और शांति प्राप्त करने के लिए विद्वानों की शरण में जाकर वेद ज्ञान सुनना चाहिए। यही मार्ग हमें ईश्वर के बनाए नियमों को समझने और जीवन को श्रेष्ठ बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed